Skip to main content

Whether to invest or not when sensex is at 44000

Sensex 44000 sensex all time high


 दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि सेंसेक्स और निफ्टी अपने हाई को छू चुके हैं अब आप लोग सोच रहे होंगे कि अब इस समय हमें इन्वेस्ट करना चाहिए या नहीं करना चाहिए


या हमें रुक कर देखना चाहिए की मार्केट दोबारा नीचे आएगा तब हम पैसा लगाएंगे।


ऐसे बहुत से सवाल आपके दिल दिमाग में है जिनका उत्तर आप ढूंढ रहे होंगे।

आप जब भी इन्वेस्ट करना चाहे तब यह बात हमेशा ध्यान रखें की केवल व्हाट्सएप फेसबुक या किसी भी मल्टीमीडिया साइट पर खबर पढ़कर उस शेयर में अपना पैसा मत लगाएं।

एक उदाहरण के साथ समझते हैं मान लीजिए कोई शेयर जनवरी 2020 में ₹200 का था परंतु अब ढाई सौ रुपए का है तो यह सही होगा कि नहीं कि आप इसमें पैसा लगाएं।

इसी शेयर के बारे में आपको फेसबुक व्हाट्सएप या दूसरी किसी न्यूज़ वेबसाइट पर अच्छी खबरें मिल जाएंगी की इस शेयर ने 3 महीनों में सौ परसेंट का रिटर्न दिया दोस्तों आप सबको मालूम है की


मार्च 2020 में कोविड-19 की वजह से मार्केट टूटा था मान लीजिए उसी दौरान इस शेयर का भाव ₹200 से ₹125 गया होगा और अब वह ढाई सौ रुपए चल रहा है इसका मतलब यह नहीं की शेयर ने 100% का रिटर्न दिया है आप इसे जनवरी से तुलना करेंगे तो यह शेयर मात्र ₹50 ऊपर है।


कहने का मतलब यह है की उस शेयर की रिटर्न की तुलना आप मार्च 2020 के भाव से पहले से करें ताकि आपको कोई भी न्यूज़ साइट या फेसबुक साइट पोस्ट भ्रमित ना कर सके।


पाठकों दूसरा कारण यह है कि जब भी आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने जाएं तो कोई भी पेनी शेयर यानी कि कम मूल्य वाला शेयर ना खरीदें।

अक्सर यह देखा जाता है की हमारे रिटेल निवेशक जल्दी पैसा कमाने के लालच में छोटे भाव वाले शेयर खरीद लेते हैं कि उनका भाव जब भी ऊपर जाएगा तो उन्हें ज्यादा रिटर्न मिलेगी।

परंतु शेयर बाजार का अनुभव यह बताता है की ऐसा कम अवधि में कभी भी देखा नहीं गया है इसलिए छोटे शेयर में पैसा लगाने से बचें।

जैसा कि आप जानते हैं मार्केट अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है तो बेहतर यही होगा की मार्केट में करेक्शन का यानी कि नीचे आने का इंतजार करें तब तक अपना पैसा किसी फिक्स्ड इनकम वाली योजना में लगाएं।

दोस्तों जब भी पैसा लगाएं तब ऐसा शेयर खरीदें जो किसी बड़ी कंपनी का हो तथा उसका भाव अपने all-time हाई से किसी खबर के कारण नीचे चल रहा है।

पैसा लगाते समय यह ध्यान रखें की ऐसी किसी भी कंपनी में निवेश ना करें जिसका शेयर बुरी खबर के कारण लगातार गिर रहा हो।

अंतिम रूप से हम यही कहना चाहेंगे की मार्केट यानी कि निफ्टी का प्राइस अरनिंग अनुपात 35 के ऊपर चल रहा है अतः निफ़्टी में करेक्शन आना लगभग तय है इसलिए फिलहाल अपने पैसे को किसी फिक्स्ड इनकम स्कीम में लगाकर रखें और मार्केट में करेक्शन आने का इंतजार करें।

Popular posts from this blog

Sebi intraday trading new margin rule in hindi

Sebi intraday trading new margin rule  Subscribe our YouTube channel Dustfinance for more videos. दोस्तों आज की   Sebi intraday trading new margin rule in hindi  इस पोस्ट में हम जानेंगे की ,सेबी जो भारत की स्टॉक मार्किट नियामक यानि नियंत्रण करने वाली संस्था है, ने मार्जिन को लेकर एक नया नियम लागु किया है| हम जानेंगे की क्या है ये नियम और इसका इंट्राडे ट्रेड पर और डिलीवरी ट्रेड पर क्या प्रभाव  पड़ेगा? दोस्तों सेबी ने जो नया नियम लागु किया है, वह चरणों में लागु होगा जिसका पहला चरण 1 सितम्बर से लागु हो गया है |  काफी ब्रोकरेज संस्थाएं इस नियम के खिलाफ लिख चुकी है,परन्तु सेबी ने इसे आखिरकार लागु कर ही दिया है|  👉दोस्तों इस नियम के कारण अब आपका ब्रोकर चाहे कोई भी हो,वह आपको इंट्राडे करने के लिए जो मार्जिन देता था अब नहीं दे पायेगा | मार्जिन देने के लिए उसे आपके या तो शेयर जो की आपके DMAT अकाउंट में होंगे उन्हें गिरवी रखना पड़ेगा या फिर आपको अपने आर्डर के हिसाब से मार्जिन कैश उपलब्ध कराना पड़ेगा |  👉दोस्तों हर ब्रोकरेज फर्म के पास आपकी पावर ऑफ़ अटॉर्...

BEST ELECTRIC VEHICLE STOCK TO BUY

  BEST ELECTRIC VEHICLE STOCK TO BUY BEST ELECTRIC VEHICLE STOCK TO BUY- To Open De-mat account for free with number one brokers click below- OPEN UPSTOX ACCOUNT FOR FREE- Open Account with Upstox Open Angel Broking account with us - Open account with angel broking We are AMFI registered mutual fund advisor. you can contact us on joindustfinance@gmail.com for business queries. Detail video is available on our you-tube channel visit the below link and if like our content then do subscribe for latest updates. Thanks for your visit.

free Stock Market Fundamental Analysis

Stock Market Fundamental Analysis क्या होता है फंडामेंटल एनालिसिस ?आखिर क्यों कुछ शेयर सस्ते और कुछ महंगे मिलते हैं? फंडामेंटल एनालिसिस एक तरीका है लिस्टेड शेयर्स का असली भाव पता करने का,जैसा की आप सबको पता है की जितने भी शेयर्स शेयर बाजार में है और स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते है,आप देखते होंगे की किसी शेयर का भाव 250 रुपया है,किसी का भाव 10 रुपया है और किसी का भाव 20000 रुपया है| क्यों ऐसा होता है? क्यों हम सब ज्यादातर 10  रुपया के शेयर को सस्ता मानते है बजाये 20000 के शेयर के ? क्यों 20000 का शेयर 21000 का भी हो जाता है जबकि 10 रुपया का शेयर 8 रुपया का रह जाता है? 👉 हम 10 रुपया का शेयर खरदीना ज्यादा सही समझते है,  क्युकी 1000 रुपया के 100 शेयर आएंगे और अगर 10 रुपया का शेयर 15 रुपया जाता है तो 5000 का लाभ देगा , वही 20000 का शेयर पहले तो 1000 का मिलेगा ही नहीं और अगर 20000 का लेते हैं तो 21000  का भी होगा तो मात्रा 1000 देगा | यही सोच है न हम सबकी?  कभी आपने सोचा की वह 20000 का शेयर बहुत साल पहले 50 रुपया का ही था| तो क्या आपका 10 रुपया का शेयर भी कुछ सालों बाद 10...