Skip to main content

Atal Pension Scheme Details

अटल-पेंशन-योजना-हिंदी-में
Atal pension scheme benefits

Subscribe our YouTube channel Dustfinance for more videos.

कैसे अटल पेंशन योजना के माध्यम से आप अपने रिटायरमेंट पर 66 डॉलर यानि कि लगभग 5000 रूपए हर महीने कमा सकते हैं,वह भी  बिना कुछ किये|

अटल पेंशन योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसमे भारत सरकार आपको हर महीने लगभग 66 डॉलर देगी यानि लगभग 5000 रुपए हर महीने| 


इस योजना के पात्र कौन होंगे ?

1. जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो|

2. जिसके पास बैंक में बचत खाता हो| 

3. जिसके बचत खाते में मोबाइल नंबर लिंक हो|
 
4. जो अन्य किसी भी पेंशन स्कीम का हिस्सा न हो|

दोस्तों अगर आपकी उम्र 18 से 40 के बीच है, और आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो अपनी नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर सबसे पहले बचत खाता खुलवाए|

खाता खुलने के बाद आप, अपने बैंकर को बोले की आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है|
 
इसके बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसमे-

1. आपके नॉमिनी यानि कि आपकी मृत्यु के बाद आपका पैसा किसे मिले इसकी जानकारी देनी होगी|

2. आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर भरना होगा|

3. अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको अपने पति या आपकी पत्नी का नाम भरकर देना होगा| 

दोस्तों यह योजना आपको, आपकी 60 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के बाद पेंशन लेने का मौका देती है,चाहे आप एक नौकरी पेशा व्यक्ति हो या फिर एक साधारण दुकानदार या एक किसान|  

इसके लिए आपकी आयु के अनुसार आपको एक बहुत छोटी सी रकम हर महीने आपके बैंक खाते में जमा करनी होगी|

👉ध्यान रखने वाली बातें-

1. आपको अपने बैंक खाते में बैलेंस रखना होगा, जिससे कि हर महीने यह रकम आपके खाते से भुगतान की जा सके| 

2. अगर आप किसी महीने बैलेंस रखना भूल गए हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, अगले महीने आप बैलेंस रखिये जिससे की एक साथ दो महीने का भुगतान किया जा सके|

👉क्या NRI यह खाता खुलवा सकते हैं?

नहीं, यह योजना अभी NRI के लिए नहीं हैं|


👉अगर अटल पेंशन योजना धारक की मृत्यु हो जाये तो?


1.उसके द्वारा जमा किया गया पैसा उसका नॉमिनी एक एप्लीकेशन बैंक में जमा करके वापिस ले सकते हैं|

2.या फिर अगर अटल पेंशन योजना धारक शादी-शुदा हैं तो उसकी पत्नी या पति उस खाते को जारी रख सकते हैं| 
क्या होगा अगर दोनों पति पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो,इस केस में जब दोनों की मृत्यु हो जाती हैं तो उनके बच्चे अगर हो तो उनको या फिर उनके द्वारा रखे गए नॉमिनी को उनका पूरा जमा पैसा वापिस मिल जायेगा
 

👉 समय पर रुपए नहीं भरने पर, क्या पेनल्टी देनी होगी ?


दोस्तों यदि किसी महीने आप पैसा भरना भूल जाते हैं, तो आपको प्रति 100 रुपए हर महीने 1 रुपया पेनल्टी देनी होगी| जब तक आप खाते को फिर से रेगुलर नहीं कर देते तब तक|


👉कितनी-कितनी राशि के पेंशन विकल्प इस योजना मेँ मिलेंगे?


इस योजना मेँ आप 1000, 2000, 3000, 4000 व 5000 पेंशन राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसका प्रीमियम भी आपकी उम्र के अनुसार अलग-अलग होगा|  

👉क्या एक बार इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद मैं पेंशन की रकम बदल सकता हूँ?


हाँ, उसके लिए आपको अप्रैल महीने मेँ बैंक मेँ जाकर एप्लीकेशन देनी होगी और, 
अगर आप ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं,तो आपको पुरानी राशि से अब तक की अंतर वाली रकम खाते मेँ जमा करनी होगी,जिससे कि आपकी पेंशन को अपग्रेड किया जा सके|

👉क्या इसमें जमा रकम पर इनकम टैक्स बेनिफिट मिलेगा ?

हाँ, वित्तीय वर्ष मेँ इस खाते मेँ जमा रकम पर आपको 80CCD(1) सेक्शन मेँ इनकम टैक्स पर छूट मिलेगी |


👉अगर आपके नाम पर अटल पेंशन खाता हैं, तो आपके बाद क्या आपकी पत्नी को पेंशन मिलेगी?


1. हाँ,अगर आपके नाम अटल पेंशन योजना का खाता हैं, तो आपके बाद आपकी पत्नी को वह पेंशन मिलेगी वो भी बिना कुछ पैसा जमा किये|
 
2. और फिर आपकी पत्नी के बाद, आपके बच्चो को आपकी पूरी जमा राशि लौटा दी जाएगी|

👉कैसे मैं अपनी जमा राशि को देख सकता हूँ?

अपनी जमा राशि को देखने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से APY & NPS LITE एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा| एप्लीकेशन इस तरह दिखाई देगी|

अटल-पेंशन-योजना-हिंदी-में
ATAL PENSION SCHEME BENEFITS

ध्यान रखिये आपको इसमें लोग इन करने के लिए PRAN NUMBER  की आवश्यकता होगी|


यह प्रान नंबर आपको आपके खाते की स्टेटमेंट या फिर आपकी बैंक में से उपलब्ध होगा|


यह नंबर डालने के बाद आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसको डालने के बाद आप अपना बैलेंस देख पाएंगे|

यह कुछ इस तरह दिखाई देगा|


अटल-पेंशन-योजना-हिंदी-में
ATAL PENSION SCHEME DETAILS


👉अगर मेरी उम्र 18 साल है और में 5000 पेंशन लेना चाहता हूँ तो मुझे कितनी राशि हर महीने भरनी होगी ?


दोस्तों,जैसा की यह योजना 18 से 40 साल वालो के लिए ही लागु होगी|

तो अगर आप 18 साल की उम्र पर इस योजना में प्रवेश करते हैं, तो आपको मात्र 210 रुपए हर महीने इस योजना  में भरना होगा|


अगर आप, आपकी 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद 5000 पेंशन लेना चाहते हैं-
 
आप एक हिसाब लगाए तो आपको 42 साल तक रुपए भरने होंगे, जिससे की आपकी कुल जमा राशि 105840 होगी |

यह राशि जमा होने के बाद आपको हर महीने 5000 रुपए पेंशन मिलेगी, और फिर आपके बाद आपकी पत्नी को 5000 हर महीने पेंशन मिलेगी|

और फिर आपकी पत्नी की मृत्यु के बाद आपके बच्चो को 8,50,000 रुपए एक मुश्त दिया जायेगा, जो की एक फायदे का सौदा ही नजर आता हैं|


इसलिए आज ही जाकर आपकी बैंक शाखा में आपके अटल पेंशन योजना का खाता चालू कराएं |



आशा करते हैं आपको आपके सभी प्रश्नो के जवाब इस पोस्ट मेँ मिल गए होंगे|

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे |


अगर अभी भी आपके कुछ प्रश्न हैं,तो आप कमेंट सेक्शन मेँ नीचे जाकर अपना प्रश्न पुछ सकते हैं, हम आपका जवाब आपकी मेल पर जरूर देंगे|धन्यवाद्!






 

Popular posts from this blog

Joint Ventures, Subsidiaries, and Associates – A Complete Guide for Investors & Business Owners

Joint Ventures, Subsidiaries, and Associates – A Complete Guide for Investors & Business Owners When analyzing any company — whether for investment , business strategy , or financial reporting — you will often come across terms like Joint Venture , Subsidiary , and Associate Company . Understanding these concepts is crucial because they directly impact a company’s profitability, control, risk exposure, and valuation . Let’s break them down in simple language with examples and investor insights. 1️⃣ What is a Joint Venture (JV)? A Joint Venture (JV) is a business arrangement where two or more companies come together to start a new project or entity , sharing ownership, risks, and profits. Key Features: Shared ownership (often 50:50 or agreed ratio) Shared control Shared profits & losses Created for a specific purpose or project Example: Sony Ericsson was a joint venture between Sony and Ericsson to manufacture mobile phones. Both companies combined t...

Joint Ventures vs Subsidiaries vs Associates: Complete Guide for Smart Investors (With Examples)

Joint Ventures vs Subsidiaries vs Associates: Complete Guide for Smart Investors (With Examples) Understanding the difference between Joint Ventures (JV), Subsidiaries, and Associate Companies is extremely important for investors, stock market participants, and business owners. These structures impact financial statements, control, risk exposure, and valuation. If you analyze companies like Tata Sons , Reliance Industries Limited , or Hindustan Unilever Limited , you’ll often find a mix of subsidiaries, joint ventures, and associates in their annual reports. Let’s break everything down in a simple, investor-friendly way. 1️⃣ What is a Subsidiary Company? ✅ Control Criteria: 📌 Key Features: 🔎 Example: 2️⃣ What is an Associate Company? ✅ Ownership Criteria: 📌 Key Features: 🔎 Example: 3️⃣ What is a Joint Venture (JV)? ✅ Key Conditions: 📌 Key Features: 🔎 Example: 4️⃣ Key Differences (Comparison Table) Basis Subsidiary Associate Joint Venture Ownership >50% 20–50% Shared Contr...

free Stock Market Fundamental Analysis

Stock Market Fundamental Analysis क्या होता है फंडामेंटल एनालिसिस ?आखिर क्यों कुछ शेयर सस्ते और कुछ महंगे मिलते हैं? फंडामेंटल एनालिसिस एक तरीका है लिस्टेड शेयर्स का असली भाव पता करने का,जैसा की आप सबको पता है की जितने भी शेयर्स शेयर बाजार में है और स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते है,आप देखते होंगे की किसी शेयर का भाव 250 रुपया है,किसी का भाव 10 रुपया है और किसी का भाव 20000 रुपया है| क्यों ऐसा होता है? क्यों हम सब ज्यादातर 10  रुपया के शेयर को सस्ता मानते है बजाये 20000 के शेयर के ? क्यों 20000 का शेयर 21000 का भी हो जाता है जबकि 10 रुपया का शेयर 8 रुपया का रह जाता है? 👉 हम 10 रुपया का शेयर खरदीना ज्यादा सही समझते है,  क्युकी 1000 रुपया के 100 शेयर आएंगे और अगर 10 रुपया का शेयर 15 रुपया जाता है तो 5000 का लाभ देगा , वही 20000 का शेयर पहले तो 1000 का मिलेगा ही नहीं और अगर 20000 का लेते हैं तो 21000  का भी होगा तो मात्रा 1000 देगा | यही सोच है न हम सबकी?  कभी आपने सोचा की वह 20000 का शेयर बहुत साल पहले 50 रुपया का ही था| तो क्या आपका 10 रुपया का शेयर भी कुछ सालों बाद 10...