Stock in the news today
दोस्तों आज नीचे दिए गए स्टॉक खबर में है एक-एक करके हम उनके बारे में जानकारी लेते हैं तथा देखते हैं किन में क्या खबर है, और उसका शेयर भाव पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
१. Greaves cotton- इस शेयर में खबर है कि एक छोटे म्यूच्यूअल फंड ने इसमें ₹75.27 पैसे के भाव पर लगभग 21 लाख शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सेल कर दिए हैं।
आप जानते हैं दोस्तों कोई भी कंपनी के शेयर जब म्यूच्यूअल फंड बेचता है, इसका मतलब है की कंपनी के शेयर मैं अब उसकी रुचि नहीं रही है और वह उसमें आगे ग्रोथ नहीं देखता है।
२.HFCL- इस कंपनी में खबर यह है कि इसके प्रमोटर्स ने कंपनी के 500000 शेयर खरीदे हैं, यह शेयर ओपन मार्केट से खरीदे गए हैं।
दोस्तों कोई भी प्रमोटर जब कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाता है तो उसका सीधा सा एक ही मतलब होता है कि प्रमोटर को लगता है की शेयर का भाव उसके वास्तविक भाव से नीचे चल रहा है और शेयर मार्केट में सस्ता मिल रहा है इसका सीधा प्रभाव शेयर के आने वाले भाव पर पड़ता है और यह प्रभाव सकारात्मक होता है।
३.Action construction equipment- इस कंपनी में भी प्रमोटर ने 6500 शेयर ओपन मार्केट से खरीदे हैं।
इसका सीधा अर्थ यह हुआ की और प्रमोटर कंपनी के शेयर को लेकर पॉजिटिव है। इसके कारण कंपनी में अपना स्टेक बढ़ाना चाहते हैं अर्थात कंपनी के भाव को वह ऊपर जाता हुआ देखते हैं।
४.IFL ENTERPRISES- इस कंपनी में खबर यह है कि कंपनी के अंदर प्रमोटर ने अपना हिस्सा बढ़ा लिया है, खबर यह की प्रमोटर ने लगभग दो परसेंट हिस्सा और बढ़ा लिया है।
अगर आप इस कंपनी में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो पहले प्रमोटर का हिस्सा बढ़ने के बाद कितने प्रतिशत हो गया है यह जरूर देख लें अगर वह 50% के ऊपर जा रहा है तो ही लंबे समय के लिए इस कंपनी में निवेश करें।
५. Cadila healthcare-इस कंपनी की तरफ से पॉजिटिव खबर यह आ रही है की, इस फार्मेसी कंपनी ने फेस थ्री ट्रायल के लिए दिसंबर में अनुमति मांगने की इच्छा जाहिर की है मतलब की वह कोविड-19 की वैक्सीन के 2 ट्रायल सफल मान रही है।
कंपनी का कहना है की मार्च 2021 तक वह कोविड-19 की वैक्सीन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है।
अगर कंपनी कि यह बात सच होती है तो जाहिर सी बात है की कंपनी की बैलेंस शीट पर इसका पॉजिटिव प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
और भारत बायोटेक की को वैक्सीन के साथ यह भी कोविड-19 की वैक्सीन लाने वाली भारत की दूसरी कंपनी बन जाएगी जो बहुत बड़ी बात है।
