Skip to main content

UTI AMC IPO SUBSCRIBE OR NOT

UTI AMC IPO SUBSCRIBE OR NOT?

UTI AMC IPO 2020


✅दोस्तों आज हम यूटीआई एएमसी के आईपीओ के बारे में बात करेंगे|

👉यूटीआई एएमसी आईपीओ सब्सक्राइब करें या नहीं?

👉क्या लिस्टिंग गेन होगा?


यूटीआई एएमसी के प्रॉफिट के बारे में अगर हम बात करें,तो 31 मार्च 2018 को इसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 405 करोड़ था|


जो कि 30 मार्च 2019 को 347 करोड़ रह गया और फिर,वही 30 मार्च 2020 को 276 करोड़ रह गया|


इसका मतलब इसके प्रॉफिट में लगातार कमी आ रही है|


यूटीआई एएमसी इस आईपीओ के द्वारा 3 करोड़ 89 लाख यानी 3.89 करोड शेयर बेचना चाहता है|

यह बुक बिल्डिंग होगा,आईपीओ की प्राइस बैंड रहेगी 552 से ₹554 और मार्केट लॉट रहेगा 27 का|


यानी कि अगर आपको एक लॉट में इन्वेस्ट करना है,तो लगभग आपको ₹15000 देने होंगे|


इस का आईपीओ 29 सितंबर 2020 को खुल जायेगा और 1 अक्टूबर 2020 को बंद होगा|


एलॉटमेंट्स 7 अक्टूबर 2020 को होने की संभावना है|


👉 और 9 अक्टूबर 2020 को आपके डिमैट अकाउंट में इसके शेयर आ जाएंगे|


☺आईपीओ की लिस्टिंग डेट 12 अक्टूबर 2020 रहेगी|


रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 परसेंट शेयर यानी लगभग एक करोड़ 36 लाख शेयर सुरक्षित रहेंगे|

 

यूटीआई एएमसी ने जो आरएचपी 21 सितंबर 2020 को सेबी के पास दायर किया है, उसके अनुसार, जो इन्होंने अपनी फाइनैंशल स्थिति बताई है, उस SHEET में कंपनी का अर्निंग पर शेयर (EPS) 31 मार्च 2020 के अनुसार 21.53 है|


इसके अनुसार अगर कंपनी का P/E रेशों निकाले तो जारी होने वाले भाव पर कंपनी का P/E रेशों ₹554 के हिसाब से लगभग 26 आता है|


अगर NSE पर लिस्टेड और AMC देखें तो-

एचडीएफसी एएमसी जो हाल ही लिस्टेड हुई थी,उसका P/E रेशों 35 है|

जबकि इस इंडस्ट्री का P/E रेशियो लगभग 28 है|


इसलिए कह सकते हैं कि ना तो यह कंपनी महंगी है और ना ही यह कंपनी सस्ती है|


इसलिए हमारे अनुसार इसमें लिस्टिंग गेन होने की संभावना बहुत कम है| क्योंकि अभी फिलहाल की मार्केट स्थिति भी कमजोर चल रही है|


तो लिस्टिंग गेन के लिए आप इसमें पैसा ना ही लगाएं तो ज्यादा बढ़िया होगा |


और अगर लगाना ही चाहते हैं तो शुरुआत के 2 दिन का सब्सक्रिप्शन देखें कितना होता है उसके बाद ही इसमें लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाएं |


फाइनेंसियल स्थितियों को देखते हुए लग रहा है,कि कंपनी का प्रॉफिट लगातार कम होता हुआ नजर आ रहा है|


अभी इसके लगभग 2 फाइनैंशल ईयर हमें और देखने होंगे|


अगर आप इसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो फायदेमंद यही होगा कि आप इसे लिस्टेड होने के बाद मार्केट के भाव पर खरीदे|


जब यह कम भाव पर मिले यानी कि लगभग P/E 18 की हो और वैल्यूएशन अच्छी हो| 


देखें अब नीचे एक चार्ट से हम समझा देते हैं, कि इसमें होने वाली कौन-कौन सी तारीख महत्वपूर्ण है तो नीचे देखिए-👇



PRICE BAND

552-554

MARKET LOT

MINIMUM 1 , MAXIMUM 13

SHARES IN ONE LOT

27

IPO OPEN DATE

29/09/2020

IPO CLOSING DATE

01/10/2020

SHARE ALLOTMENT DATE

07/10/2020

IPO LISTING DATE

12/10/2020

SHARES RESERVED FOR RETAIL INVESTORS

35 PERCENT



यहां दिए हुए विश्लेषण हमारे व्यक्तिगत हैं, आप अपनी समझ-बूझ से इस आईपीओ में पैसा लगा भी सकते हैं और नहीं भी|
कृपया अच्छे से मार्केट की पढ़ाई करें उसके बाद इसमें पैसा लगाएं|

धन्यवाद !

Popular posts from this blog

Joint Ventures, Subsidiaries, and Associates – A Complete Guide for Investors & Business Owners

Joint Ventures, Subsidiaries, and Associates – A Complete Guide for Investors & Business Owners When analyzing any company — whether for investment , business strategy , or financial reporting — you will often come across terms like Joint Venture , Subsidiary , and Associate Company . Understanding these concepts is crucial because they directly impact a company’s profitability, control, risk exposure, and valuation . Let’s break them down in simple language with examples and investor insights. 1️⃣ What is a Joint Venture (JV)? A Joint Venture (JV) is a business arrangement where two or more companies come together to start a new project or entity , sharing ownership, risks, and profits. Key Features: Shared ownership (often 50:50 or agreed ratio) Shared control Shared profits & losses Created for a specific purpose or project Example: Sony Ericsson was a joint venture between Sony and Ericsson to manufacture mobile phones. Both companies combined t...

Joint Ventures vs Subsidiaries vs Associates: Complete Guide for Smart Investors (With Examples)

Joint Ventures vs Subsidiaries vs Associates: Complete Guide for Smart Investors (With Examples) Understanding the difference between Joint Ventures (JV), Subsidiaries, and Associate Companies is extremely important for investors, stock market participants, and business owners. These structures impact financial statements, control, risk exposure, and valuation. If you analyze companies like Tata Sons , Reliance Industries Limited , or Hindustan Unilever Limited , you’ll often find a mix of subsidiaries, joint ventures, and associates in their annual reports. Let’s break everything down in a simple, investor-friendly way. 1️⃣ What is a Subsidiary Company? ✅ Control Criteria: 📌 Key Features: 🔎 Example: 2️⃣ What is an Associate Company? ✅ Ownership Criteria: 📌 Key Features: 🔎 Example: 3️⃣ What is a Joint Venture (JV)? ✅ Key Conditions: 📌 Key Features: 🔎 Example: 4️⃣ Key Differences (Comparison Table) Basis Subsidiary Associate Joint Venture Ownership >50% 20–50% Shared Contr...

free Stock Market Fundamental Analysis

Stock Market Fundamental Analysis क्या होता है फंडामेंटल एनालिसिस ?आखिर क्यों कुछ शेयर सस्ते और कुछ महंगे मिलते हैं? फंडामेंटल एनालिसिस एक तरीका है लिस्टेड शेयर्स का असली भाव पता करने का,जैसा की आप सबको पता है की जितने भी शेयर्स शेयर बाजार में है और स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते है,आप देखते होंगे की किसी शेयर का भाव 250 रुपया है,किसी का भाव 10 रुपया है और किसी का भाव 20000 रुपया है| क्यों ऐसा होता है? क्यों हम सब ज्यादातर 10  रुपया के शेयर को सस्ता मानते है बजाये 20000 के शेयर के ? क्यों 20000 का शेयर 21000 का भी हो जाता है जबकि 10 रुपया का शेयर 8 रुपया का रह जाता है? 👉 हम 10 रुपया का शेयर खरदीना ज्यादा सही समझते है,  क्युकी 1000 रुपया के 100 शेयर आएंगे और अगर 10 रुपया का शेयर 15 रुपया जाता है तो 5000 का लाभ देगा , वही 20000 का शेयर पहले तो 1000 का मिलेगा ही नहीं और अगर 20000 का लेते हैं तो 21000  का भी होगा तो मात्रा 1000 देगा | यही सोच है न हम सबकी?  कभी आपने सोचा की वह 20000 का शेयर बहुत साल पहले 50 रुपया का ही था| तो क्या आपका 10 रुपया का शेयर भी कुछ सालों बाद 10...